बरेली
लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बने अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार के तहत अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ को बरेली का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। शनिवार को बरेली आगमन पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान वह पदभार ग्रहण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।


