
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी पीडीए को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए दो दिवसीय अभियान चलाएगी। एमएलसी किरन पाल कश्यप के नेतृत्व में 12 और 13 सितंबर को पीडीए चौपाल और कैडर कैंप लगाए जाएंगे। शुक्रवार शाम सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, प्रमोद यादव, राजेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, आरिफ कुरैशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 11 बजे आरके पैलेस आंवला और दोपहर 2 बजे शिव स्वरूप बारात घर लाल फाटक में कार्यक्रम होगा। 13 सितंबर को सुबह 11 बजे राजधानी होटल फरीदपुर और दोपहर 2 बजे सपा कार्यालय सिविल लाइंस में कैंट और शहर विधानसभा का कैंप लगेगा।



