कानपुर
20 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव एवं भक्त महोत्सव 2026′ का भव्य आयोजन होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : श्री बाबा नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर सेवा समिति द्वारा बाबा श्याम की असीम कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक ‘श्री श्याम जन्मोत्सव एवं भक्त महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन साकेत नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 20, 21 एवं 22 नवंबर 2026 को किया जा रहा है समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में धर्म, संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले में खानपान, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और व्यापारिक उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जो स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों व उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने का विशेष मंच प्रदान करेंगे प्रमुख आकर्षण एवं कार्यक्रम 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) सायं 6:00 बजे से भव्य ताली कीर्तन, 21 नवंबर 2026 (शनिवार):दोपहर 12:00 बजे से भव्य शोभायात्रा, 22 नवंबर 2026 (रविवार): सायं 6:00 बजे से विशाल श्याम संकीर्तन गौरलतब है कि श्री बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति पिछले 18 वर्षों से निरंतर बाबा श्याम की सेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से धर्म व भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ा रही है, और इसी कड़ी में इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार इस धार्मिक मेले और महोत्सव में सम्मिलित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है प्रेसवार्ता के दौरान अर्चित त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी, रत्नाकर मिश्रा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, केके अग्रवाल, रजत कुमार दीपक गुप्ता, चेतन सहित आदि लोग मौजूद रहे।



