ललितपुर

 कूड़ा हटाने के विवाद में मारपीट, तीन पर मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौकाबाग रावतयाना में मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकाबाग निवासी सुषमा पत्नी संतोष कुमार राय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 5 अप्रैल की सुबह वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं और कूड़ा एक तरफ कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस की महिला ने कूड़ा हटाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि कहासुनी बढऩे पर महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पीडि़ता के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनके हाथ पकड़कर मरोड़ दिए, जिससे उन्हें चोट आई और खून भी निकल आया। पीडि़ता के अनुसार, शोर सुनकर जब उनके पति बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। आरोपियों द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की 115(2), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button