रांची

IIT-ISM धनबाद समेत तीन संस्थान बनेंगे पेयजल विभाग के नॉलेज पार्टनर

Three institutes, including IIT-ISM Dhanbad, will become knowledge partners of the Drinking Water Department.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

रांची। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान की अध्यक्षता में शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय में संचालन एवं रख-रखाव नीति को लेकर बैठक हुई। इसमें IIT (ISM) धनबाद, निर्मला कॉलेज रांची एवं रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के साथ संस्थानों को विभाग का नॉलेज पार्टनर बनाने पर चर्चा की गई। सचिव ने कहा कि अकादमिक संस्थानों के तकनीकी सहयोग से योजनाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों संस्थानों के साथ MoU किया जायेगा। बैठक में पाइपलाइन लीकेज, जलापूर्ति योजनाओं की डिजाइन एवं रख-रखाव से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर सहयोग, आयरन-फ्लोराइड एवं TDS प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त शोध तथा धनबाद-झरिया जैसे खनन क्षेत्रों में जल स्रोतों पर पर्यावरणीय प्रभाव और उनकी दीर्घकालिक स्थिरता पर कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button