अमेठी

ग्रामीण क्षेत्रों में तूफान मोंथा का कहर, फसलों को भारी नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मुंशीगंज अमेठी। क्षेत्र में गुरुवार को तूफान मोंथा का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बारिश होती रही।जिससे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई। दिनभर सूरज की झलक तक नहीं मिली, जिससे सर्दी जैसा माहौल बन गया। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि लोग हवा और बारिश के चलते घरों में ही रहे।
तूफान का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हवाओं और बारिश से मसूर, मटर और सरसों की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगह खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहा तो फसलों को भारी नुकसान तय है। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को ठंडक का एहसास कराया है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button