अमरोहा
तिगरी धाम में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला:- पतित पावनी मां गंगा के पावन तट तिगरी धाम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पंडाल में समाज के अनेक गणमान्य लोग एकत्र हुए और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने लौह पुरुष व्यक्तित्व और अदम्य साहस से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज को संगठित और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही समाज प्रगति और सम्मान की दिशा में आगे बढ़ सकता है।इस अवसर पर गौतम नागर महासचिव चंद अमित बैसला, कोशिंदर बैसला, ओमकार कटारिया, कमल मुखिया, गुड्डू गुर्जर, राजवीर, मलखान सिंह गुर्जर, महिपाल तंवर, महकर सिंह, धर्मवीर भाटी, महेंद्र नेताजी और जगराज सिंह खटाना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।



