गोड्डा
महिला कॉलेज कर्मी एवं शिक्षकों ने मंत्री को सौपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : स्थानीय महिला कालेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शासीय निकाय के सचिव सह सूबे के मंत्री संजय प्रसाद यादव के आवास पर मिला। इस दौरान कालेज को अंगीभूत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कालेज को एंगीभूत करने की मांग को लेकर 2006 एवं 2011 में प्रस्ताव भेजा जा चुका है बावजूद इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई है। वहीं ज्ञापन में कहा गया है कि महिला कॉलेज पठन पाठन व अन्य मामले में विश्वविद्यालय स्तर पर अपना मुकाम हासिल कर चुका है। ऐसे में कालेज को अंगीभूत कराने की जरुरत है। प्रतिनिधि मंडल में डॉ० साबरा तबस्सुम, डाक्टर विभा सिंह, डा० संजू सिंह, डा० रेखा सिंह, पूनम झा, विपिन बिहारी आदि शामिल थे।



