बरेली

18 से 20 जून तक कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगी त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी

जनकल्याण योजनाओं और विकास कार्यों की झलक दिखाएगी विकास प्रदर्शनी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत 18 से 20 जून को त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, गरीब कल्याण, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button