रिटायर हुए बी डी ओ शिवपूजन भारती, विकास भवन में कार्मिकों ने दी भावभीनी विदाई
कार्यसरकार के प्रति ईमानदारी और निष्ठा का पर्याय रहीं है शिवपूजन भारती की सेवाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। संग्रामपुर के खंड विकास अधिकारी शिवपूजन भारती गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से विकास भवन सभागार में समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। शिवपूजन भारती लगभग तीन साल तक संग्रामपुर के खंड विकास अधिकारी रहे।कार्य सरकार के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने के साथ उन्होंने विकास खंड में शासन की सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान किया।सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शिवपूजन भारती का अधिकारी और कर्मचारी बड़ा सम्मान करते थे। उन्होंने कभी भी किसी कर्मचारी का कोई नुक्सान नहीं किया। विदाई समारोह में सभी खंड विकास अधिकारियों ने उनके व्यवहार और कार्यो का उल्लेख करते हुए शेष जीवन में स्वस्थ, सुखी, समृद्ध रहने और राष्ट्र के वरिष्ठ नागरिक के रूप में समाज को अपनी सेवाएं देने की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी बिदाई दी।
पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डी डी ओ वीरभानु सिंह, परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव, उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह,रतन सिंह, विनय कुमार वर्मा, अंजलि सरोज, छत्रपाल सिंह,मोईन अहमद,सी डी ओ के स्टेनो शैलेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह,प्रभा आदि मौजूद रहे। विदाई समारोह में खंड विकास अधिकारी का परिवार भी साथ में रहा।

