भरत पुर

मंच के माध्यम से दिया सामाजिक समरसता का सन्देश

भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ

भुसावर में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे के सैरकी सड़क मार्ग स्थित जिंदल फार्म पर आज माघ मास की पूर्णिमा एक फरवरी रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों से भव्य कलशयात्रा निकालते हुए किया गया। वहीं हिन्दू सम्मेलन में मंचासींन अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान श्री राम की छवि तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करते हुए सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ नन्दा सैनी म्यूजिकल ग्रुप एवं पवन साउन्ड की मधुर आवाज़ में किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभानंद जी महाराज उर्फ मौनी बाबा उलूपुरा वाले रहे। विभिन्न स्थानों से कलश यात्राओं का बैंड बाजों के साथ आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर हिन्दू जागरण के गीत गाती हुई चल रही थीं। सभी कलश यात्राओं का महासंगम कार्यक्रम स्थल पर जाकर हुआ। वहीं सकल हिन्दू समाज केशव बस्ती द्वारा कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपना घर सेवा समिति, भारत विकास परिषद, मुस्कान एक पहल संस्था आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभाने वालों का एवं प्रतिनिधियों का सम्मान बयाना भरतपुर के पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली के हाथों द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम स्थल पर मुख्य वक्ता धर्मजारण मंच के जयपुर प्रांत संयोजक अमरसिंह ने अपनी उपस्थिति देते हुए कहा कि स्वदेशी जीवनशैली बनेगी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज, हिन्दू समाज इसे अपनाएं। उन्होंने हिन्दू एकता पर बल देते हुए कहा कि यदि हिन्दू एक होगा तो समस्त भारत एक होगा। कोई भारत पर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा। वहीं मातृशक्ति के रूप में ब्रह्मकुमारी गीता बहन ने अपना उद्बोधन में आध्यात्म पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौनी बाबा ने अपने प्रतिनिधि के द्वारा अपने उद्बोधन में जात पात त्यागकर केवल एक पहचान हिन्दू रखना ही हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। वहीं विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button