पाकुड़

NEET पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाकुड़ में कांग्रेस का धरना

Congress stages a sit-in protest in Pakur against the NEET paper leak, the lathi-charge on students, and the arrest of Rahul Gandhi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पुराना सदर अस्पताल के समीप मुख्य सड़क किनारे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने NEET पेपर लीक, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वयक उदय लखमानी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों, किसानों और अन्य वर्गों के मुद्दों पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए तथा छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेलाल शेख ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पेपर लीक जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए छात्रों पर कथित कार्रवाई का विरोध किया।
धरना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, छात्रों को न्याय तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। कार्यक्रम में पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसरुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साहिन परवेज, ओबीसी अध्यक्ष अमीर हमजा, मुजीबुर रहमान, मो. नसीम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बोकुल, मिथुन मरांडी, रसका हेंब्रम, सेमिनल इस्लाम, सलीम मुखिया, असद हुसैन, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव रामविलास महतो व फारुख शेख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button