राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

मायावती का मास्टर प्लान

बसपा की रैली में टिकट के दावेदार दिखाएंगे दम; 10 लाख की भीड़ के दावे

लखनऊ । लखनऊ में होने वाली बसपा की रैली में टिकट के दावेदार अपना दम दिखाएंगे। आगामी 9 अक्तूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की रैली प्रस्तावित है। इसमें 10 लाख की भीड़ के दावे से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर महारैली आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनाया है। संभावित उम्मीदवारों को अधिक से अधिक समर्थकों के साथ रैली में पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भीड़ जुटाने वाले दावेदारों के टिकट पर अंतिम फैसला हो सकता है।
रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें बसपा अध्यक्ष मायावती आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। पिछले वर्ष 9 अक्तूबर की रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से संगठन में उत्साह बढ़ा था। उसी मंच से मायावती ने आगामी चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान किया था।
10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
इस बार भी मायावती के कार्यकतार्ओं को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संदेश देने की संभावना है। पार्टी का दावा है कि रैली में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं के आने का अनुमान है। बसपा मानती है कि यदि रैली में अपेक्षित भीड़ जुटती है तो विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और राजनीतिक संदेश देने में यह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button