धौलाना तहसील के नए एसडीएम नवनीत का अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों ने किया स्वागत…

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड । जनपद हापुड के धौलाना तहसील में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवनीत का तहसील के अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों ने स्वागत किया । इस अवसर पर तहसील कर्मियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धौलाना तहसील में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
नवागत एसडीम नवनीत कुमार ने धौलाना तहसील क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और जनहित के मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए सभी को विश्वास दिलाया कि राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्यों का निष्पादन किया जाएगा और आम जनता को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं मिलेंगी । प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण की बात कही ।



