हापुड़

ग्राम मुबारिकपुर सलामपुर में महिला एवं बाल सभा ” ग्राम संगिनी संवाद ” का किया आयोजन।

सभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाना , स्थानीय नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना , महिला नेतृत्व का विकास करना तथा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना : श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। ग्राम पंचायत मुबारिकपुर सलामपुर विकास खण्ड सिम्भावली में महिला एवं बाल सभा ” ग्राम संगिनी संवाद” का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. , आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, बी.सी. सखी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त सभा में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति अच्छी रही, जो सराहनीय है। इस सभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाना, स्थानीय नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, महिला नेतृत्व का विकास करना तथा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना है। ग्राम प्रशासक/ग्राम प्रधान द्वारा गत वर्ष में किए गए विकास कार्य और उनकी लागत को पढ़ कर सुनाया गया । महिला संगिनी संवाद के समय प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु अधिकारियों की जवाबदेही तय हो गई है और महिला सभा द्वारा समय सीमा निर्धारित की गई है जिसका आकलन हर माह ग्राम स्तर पर बैठकों के द्वारा निरंतर किया जाएगा। इसी प्रकार महिला एवं बाल सभा का आयोजन जनपद के सभी ग्रामों में किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button