हापुड़
आगामी कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा निरंतर कांवड़ मार्गो का किया गया निरीक्षण
निरीक्षण में पाई कमियों को दूर करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जनपद हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सियानी एवं देहपा मंदिर के कांवड़ मार्ग में कराई गई साफ सफाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। हापुड डीएम कविता मीना के द्वारा आगामी कावड़ यात्रा को लेकर किये जा रहे निरीक्षण में मिल रही कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज जनपद हापुड़ के ग्राम देहपा एवं बड़ौदा सिहानी के कावड़ मार्गों पर जो कमियां पाई गई थी उसका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर समाधान कर दिया गया है । वर्तमान में मार्गो पर साफ सफाई एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसी के साथ जनपद के अन्य शिव मंदिरों में भी कांवड़ियों हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जा रही है।



