गोड्डा

गोड्डा नगर थाना के समीप वाहन जांच अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। नगर थाना के समीप जिला परिवहन विभाग और नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भदोलिया के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नगर थाना के जवान मौके पर मौजूद रहे। जांच के दौरान कई बाइक सवारों के चालान काटे गए। पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हालांकि, जांच अभियान के दौरान वरिष्ठ स्तर के कोई बड़े प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी मौके पर नजर नहीं आए। जिससे कई लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा। सूत्रों के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में भी नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर जारी रहेगा और दोपहिया चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button