बरेली
श्री राम मूर्ति स्मारक काॅलेज आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलाॅजी
एण्ड रिसर्च एक दिवसीय टेकनीकल फैस्ट का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक काॅलेज आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलाॅजी, एण्ड रिसर्च बरेली में एक दिवसीय टेक्निकल फैस्ट (Technovaganza 2025) का आयोजन 11 अक्टूबर, 2025 शनिवार को किया गया।
फैस्ट का शुभारम्भ एसआरएमएस ट्रस्ट के सेके्रटरी आदित्य मूर्ति जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा माॅ सरस्वती के समक्षं दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया। तत्पश्चात एसआरएमएस सीईटीआर के डीन एकेडमिकस डाॅ. शैलेश सक्सेना ने फैस्ट में आये हुये सभी अतिथियो एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओ का स्वागत किया । इसके उपरान्त विभागाध्यक्ष डाॅ मानवी मिश्रा ने फैस्ट की रूप रेखा प्रस्तुत की। फैस्ट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ विभिन्न स्पर्धाओं के द्वारा उनका तकनीकी विकास का मूल्यांकन करना था। फैस्ट में बरेली क्षेत्र के विभिन्न तकनीकी सस्थान जैसे राजश्री इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलाॅजी, रोहिलखण्ड यूनीवर्सिटी, रक्षपाल बहादुर काॅलेज आॅफ इंजी. एण्ड टेक्नों.,खण्डेलवाल काॅलेज आफ मैनेजमेंट, सांइस एण्ड टेक्नोलाॅजी, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशंस, बरेली एवं एसआरएमएस ट्रस्ट के विभिन्न काॅलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। फैस्ट में विभिन्न स्पर्धायें जैसे कोड सेंस, एपटेक इनलाइटमेन्ट, कौनकर दा मिडिया, इनजिनियस माइंड, गेम फुयुरी बी.जी.एम.आई, कैप्चर दा फलैग एवं बैव कौन्टेस्ट आयोजित की गई। जिसमे लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति जी ने फैस्ट में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अपने सम्बोधन में तकनीक विकास की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए अपने दैनिक जीवन में तकनीकी का सही उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया। समापन सत्र के दौरान विभागाध्यक्ष डाॅ. मानवी मिश्रा ने दिन भर चली प्रतिस्पर्धाओं का विवरण प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त एसआरएमएम ट्रस्ट के सेके्रटरी श्री आदित्य मूर्ति जी एवं अन्य उच्च पदाधिकारियों ने विजयी प्रति भागियों को ट्राॅफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। फैस्ट में हुए विभिन्न स्पर्धाओं में से एसआरएमएस सीईटी ने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एसआरएमएस सीईटीआर ने दो स्पर्घाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खण्डेलवाल काॅलेज आफ मैनेजमेंट, सांइस एण्ड टेक्नोलाॅजी और श्री सिद्धि विनायक ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशंस, बरेली एक-एक स्पर्धा में प्रथम विजेता घोषित हुए।
अन्त में डीन एकेडमिकस एसआरएमएस सीईटीआर, डाॅ शैलेश सक्सेना ने कार्यक्रम मे आये सभी गणमान्यजनों का आभार प्रकट किया।



