बरेली

महाशिवरात्रि पर शिव से जुड़ी आकृतियों से सजेगी नाथनगरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। महाशिवरात्रि पर नाथनगरी भव्य और आकर्षक रूप में नजर आएगा। बरेली विकास प्राधिकारण (बीडीए) ने शहर को फूलों से सजाने और बड़े स्तर पर फ्लावर शो के सात दिवसीय आयोजन की तैयारी तेज कर दी है। नाथनगरी को भगवान शिव से जुड़ी आकृतियों के रूप में फूलों से अलग-अलग सजावट की जाएगी। इसी को लेकर बीते दिवस बीडीए कार्यालय में अहम बैठक बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शहर के प्रमुख सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का फोकस महाशिवरात्रि के अवसर पर सात दिन तक शहर को नई पहचान देने और शहर को सांस्कृतिक व सौंदर्यात्मक रूप से सुसज्जित करने पर रहा। बीडीए उपाध्यक्ष के समक्ष व्यापार मंडल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, ज्वैलर्स एसोसिएशन, होटल एवं बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन, बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स और आईआईए जैसी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर करीब एक सप्ताह तक बरेली के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों, डिवाइडरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा, ताकि शहर में उत्सव का माहौल बनाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button