गाजियाबाद

लोनी में बढ़ता प्रदूषण संकट

कूड़े में लगी आग से जहरीला धुआं, प्रदूषण के जिम्मेदार कौन ॽ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी गाजियाबाद :  एक ओर लोनी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खतरे के निशान से ऊपर पहुंचकर आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर इंद्रापुरी क्षेत्र के पास डाले गए कूड़े के ढेर में लगी आग ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंद्रापुरी के समीप पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कुछ ही देर में कूड़ा सुलगने लगा और वहां से उठने वाला जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। इस जहरीले धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि धुएं से पूरे क्षेत्र का वातावरण धुंधला हो गया है, जिसके कारण घरों में रह रहे बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को खासा कष्ट झेलना पड़ रहा है। कई लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है।
इसी के साथ, क्षेत्र की सड़कों पर धूल और मिट्टी का साम्राज्य कायम है। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने और सड़क पर फैली मिट्टी के कारण हर समय हवा में धूल उड़ती रहती है। इस वजह से वाहन चालकों को आंखों में धूल के कण जाने की समस्या झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
राहगीरों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराए, कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करे और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button