मेरठ

वी ने रैडएक्स के फायदों को फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में किया विस्तारित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। वी (वोडाफोन आइडिया) ने रैडएक्स फैमिली प्लान के लॉन्च की घोषणा की है। यह भारत का एकमात्र फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जो अनलिमिटेड 4जी एवं 5जी डेटा और इंटरनेशनल रोमिंग के साथ प्रीमियम ट्रैवल, लाईफस्टाइल एवं एंटरटेनमेन्ट के फायदे देता है। पोस्टपेड सेगमेन्ट में उद्योग जगत का लीडर होने के नाते वी अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करता रहा है। रैडएक्स फैमिली के लॉन्च के साथ वी ने उद्योग जगत के नियमों से हटकर पोस्टपेड के अनुभव को पूरी तरह से बदल डाला है, दूसरे फैमिली प्लान के सैकण्डरी मेंबर्स को अक्सर लिमिटेड डेटा कोटा और सीमित फायदे ही मिल पाते हैं। पोस्टपेड फैमिली प्लान के उपभोक्ताओं के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करते हुए यह प्लान उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्य, डेटा की आज़ादी और डिजिटल समावेशन प्रदान करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button