हापुड़

सपने में प्रधानमंत्री के रूप में आए योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी बने राष्ट्रपति।

बुलंदशहर के भोले ने हरिद्वार से उठाई कांवड़।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड। हापुड़ में दिखाई दी मोदी योगी की तस्वीर लगी कावड़ । कावड़ यात्रा के दौरान आपको अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे होंगे । बुलंदशहर निवासी एक भोले को सपने में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति बनने का सपना दिखाई दिया । जिसके बाद उसने अपने सपने को पूरा करने के लिए भोले बाबा से मन्नत मांगी और  मोदी और योगी जी के नाम की कावड़ को हरिद्वारा से उठाया है। बुलंदशहर के रहने वाले नीरज कुमार अपने साथियों के साथ बुलंदशहर से हरिद्वार जल लेने पहुंचा। शिवरात्रि से पहले पश्चिमी यूपी में शिवभक्तो का जनसैलाब उमड़ रहा है। कावड़ यात्रा के दौरान आपको कई रंग दिखाई देंगे। हापुड़ जिले में मोदी – योगी की अनोखी कावड़ देखी गई।  बुलंदशहर के रहने वाले नीरज कुमार को सपने में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति बनने का सपना दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने मोदी- योगी के नाम से हरिद्वार से कावड़ उठाई। दो दिनों बाद शिवरात्रि पर मोदी और योगी के नाम का भोले को जल चढ़ाएंगे। नीरज कुमार ने बताया मेरे सपने में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नजर आए थे।और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति नज़र आए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button