गोड्डा

गोड्डा-पीरपैंती न्यू बी. जी. रेलवे लाइन को पुराने सीमांकन पर ही बनाए जाने की मांग को लेकर रैयतों

किसानों का कंवेंशन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा।  गोड्डा-पीरपैंती रेलवे लाइन का निर्माण पूराने सीमांकन के आधार पर ही कराए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसके साथ ही राजमहल परियोजना और अडानी पावर प्लांट मे स्थानीय युवाओं को काम दिए जाने की मांग भी प्रमुख मांग बन गयी है। इन मांगों को पूरा किए जाने के लिए आज मेहरमा में एक कंवेंशन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रखंड के रैयतों और किसानों की भागीदारी हुई। कंवेंशन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की यदि मांगों को पूरा किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पहल नहीं की गई तो आगामी 15 अक्टूबर को मेहरमा में चक्का जाम किया जाएगा। इस कंवेंशन का उद्घाटन करते हुए सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने  झारखंड राज्य किसान सभा की गोड्डा जिला इकाई को बधाई दी की एक महत्वपूर्ण जनमुद्दे को लेकर वह लगातार आंदोलन संगठित कर रही है। उन्होंने   जिला प्रशासन से अनुरोध किया की वह उपरोक्त न्यायोचित मांगों को पूरा किए जाने के लिए अविलंब कदम उठाए। उन्होंने इस क्षेत्र के किसानों से अपनी खेती बचाने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ आतंकवाद के खिलाफ भी अभियान चलाए जाने का आह्वान किया। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ट्रंप की धमकियों के सामने घुटने टेक चुकी है। इसलिए देश को बचाने की लड़ाई अब किसानों-मजदूरों के ही नेतृत्व में लड़ना होगा और अखिल भारतीय किसान सभा पूरे देश में अन्य संगठनों के साथ मिलकर यह लडाई लड़ रही है।
कंवेंशन को झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव अशोक साह, जिला सचिव रघुवीर मंडल, जानकी देवी, पूर्व उप प्रमुख डा. मोतिउर  रहमान, मो. सफीक, मांगन पासवान, हदीशा खातुन, प्रभाष राम सहित रैयतों व किसानों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कंवेंशन की अध्यक्षता सीपीएम की मेहरमा लोकल कमिटी के सचिव मो. रकीम ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button