हापुड़

नगर पालिका परिषद पिलखुवा के वार्ड सभासदों के साथ जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई।

सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को उठाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। डीएम अभिषेक पांडेय द्वारा नगर पालिका परिषद पिलखुआ में सभासदों की समस्या हेतु जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया। जिला अधिकारी द्वारा जनसुनवाई में पिलखुवा नगर पालिका के सभासदों को उनके वार्ड में जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं उसकी जानकारी प्राप्त की। जनसुनवाई में सभासदों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नगर पालिका पिलखुवा में बहुत जगह पानी की टंकी के वॉल खराब हो गए हैं जिस कारण से नगर वासियों को पानी उपलब्ध कराने में समस्याएं आ रही है तथा बाजार में सबसे बड़ी समस्या वाहन पार्किंग के द्वारा मार्केट में हो रहे अतिक्रमण की है जिसका जल्द से जल्द समाधान निकालना अति महत्वपूर्ण है इसी के साथ एक सभासद द्वारा जिलाधिकारी को बिजली की समस्या से भी अवगत कराया गया। जनसुनवाई में वार्ड नंबर 12 के सभासद द्वारा अवगत कराया गया कि गली में पानी की निकासी सही नहीं है जिसके कारण जल भराव हो रहा है तथा उस रास्ते पर दो प्राथमिक विद्यालय हैं जिसमें बच्चों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को वार्ड 12 का निरीक्षण करते हुए समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ वार्ड नंबर 6 के सभासद द्वारा जिला अधिकारी को ग्राम कनखड़ी में तालाब पर अवैध रूप से हो रहे कब्जे से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं संबंधित लेखपाल को जांच के निर्देश दिए तथा तालाब पर हो रहे अवैध रूप से कब्जे को मुक्त कराने के निर्देश दिए l नगरपालिका परिषद पिलखुवा के सभासदों द्वारा जिला अधिकारी से मुख्य बाजार में सामुदायिक शौचालय एवं महिला शौचालय बनाए जाने हेतु भी आग्रह किया गया। जनसुनवाई के दौरान चेयरमैन नगर पालिका परिषद पिलखुआ, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री नरेश तोमर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुआ सहित संबंधित अधिकारी एवं सभासद गण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button