बागपत

स्वदेशी जागरण मंच की बड़ौत में शंखनाद रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शंखनाद रैली निकाली जाएगी। इसी क्रम में जनपद बागपत के बड़ौत में यह रैली जिला संयोजक रकम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भव्य रूप से संपन्न होगी।
रैली में मनोज विश्नोई, संदीप फौजी, अजय नरवाल, राधे श्याम फौजी, मनोज गर्ग, सोनू जैन, विशाल जैन, विशु सैनी, योगेश राणा, अनिल महादेव सहित बड़ी संख्या में मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
रैली का उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करना है। आयोजकों ने बताया कि रैली के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुँचाया जाएगा कि स्वदेशी अपनाना ही राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त मार्ग है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button