रामपुर शाहबाद

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू टिकैत का शाहबाद थाने पर धरना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। आंदोलन में शामिल होने ओडिशा जाते वक्त भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने शाहाबाद थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। शाहबाद थाने पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिए जाने की सूचना मिली, लोगों का थाने पर पहुंचना शुरू हो गया। धरना देने वालों में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद खुशीराम यादव, युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर यादव, नरेंद्र यादव, जगतपाल डीलर, किशनलाल सिंह, गुफरान खान, लालाराम, नन्नू यादव, नेम सिंह, कमल सिंह, अंकित, बन्नूयादव, अकरम, गोविन्द, तुलाराम, हरेंद्र अर्पित आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button