दिल्ली

दिल्ली से तस्करी कर श्रीनगर लाई गईं दो किशोरियों को बचाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। दिल्ली से तस्करी कर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ले जाकर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए मजबूर की गईं दो किशोरियों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 13 और 15 साल की ये दो किशोर 23 दिसंबर 2024 को लापता हो गईं थीं। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया, ‘‘इन लड़कियों में से एक की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी और बेटी की सहेली को आखिरी बार 22 दिसंबर को राजीव नगर में उनके घर के बाहर खेलते हुए देखा गया था। शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 137 (2) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी में मदद के लिए उनके बारे में सूचना देने पर ढाई हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच 17 अप्रैल को मानव तस्करी निरोधक इकाई को सौंपी गई और उसे श्रीनगर में सक्रिय एक मोबाइल नंबर के सबूत मिले। पुलिस ने बताया कि संयुक्त छापेमारी में श्रीनगर के एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही लापता किशोरियों में से एक को बचा लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button