गोड्डा
मुलभूत सुविधाओं से वंचित बोआरीजोर का मालिगोड़ा व करमटोला,
पहाड़िया परिवार तकलीफ में गुजार रहे जिंदगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर, गोड्डा। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत के सुदूर पहाड़ी गांव मालिगोड़ा व करमटोला जाने के लिए कोई सड़क नही है। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। हल्की सी बारिश हो जाने के कारण गांव पैदल जाना भी मुश्किल हो जाता है। गांव की महिलाओं ने बताया की सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। हल्की सी भी बारिश हो जाने के कारण पूरा सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जंगल होने के कारण कहीं से आने में अगर शाम हो जाए तो गांव जाने में डर लगता है। सूखा समय में बाइक व ट्रैक्टर गांव तक किसी तरह गांव जा पता है। वही अगर कोई बीमार पड़ जाए तो सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। सड़क की समस्या के चलते लोगो को झोलाछाप डॉक्टर के भरोसे आश्रित रहना पड़ता है। ग्रामीणों ताला हांसदा, जीतू बास्की, रामलाल सोरेन, मंजय हांसदा, पटवारी किस्कु ने बताया कि सड़क की समस्या के कारण चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि जीतने पर सड़क बनने के साथ गांव का विकास होगा लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव झांकने तक कोई नहीं आता। प्रखंड से कोई पदाधिकारी गांव नहीं आते हैं। जिस कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पता है। गांव का विकास कार्य नही हो पाता है। गांव के लोग अब भी आवास योजना से वंचित है। कुछ लोगो का बिजोलिया द्वारा गांव में जैसे तैसे आवास बनवा दिया गया है। लेकिन पूर्ण रूप से अभी तक किसी का आवास कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। सड़क की समस्या के कारण गांव कोई पदाधिकारी गांव जाते नहीं जिस पर बिचौलिया हावी रहते हैं। गांव की महिलाओं ने उपयुक्त से गांव तक जाने के लिए सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। मौके पर मंती पहाड़िन, सोमी पहाड़िन, धर्मि पहाड़िन, मंगली पहाड़िन, बुधनी पहाड़िन, सोमी पहाड़ी , देवी पहाड़िन सहित आदि महिलाओं ने बताया कि अबूआ सरकार में अगर हमारी सुधी नहीं ली जा रही है दूसरे से उम्मीद करना ही बेकार है। सरकार के नुमाइंदे आते नहीं और विकास की रौशनी पहाड़िया गांव पहुंच पाती नहीं है।
|
|



