बोकारो

कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार एवं हनुमंत वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव शुरु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटाँड पंचायत के बुढीडीह मेन गेट नालापट्टी में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार एवं हनुमंत वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव मंगलवार को शुरु हुआ।251कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा मन्दिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से बाजे गाजे के साथ निकल।जो बुढीडीह गाँव होते हुए दामोदर नदी के बुढीडीह तट पहूँची।यहाँ देवघर से आए प्रख्यात साहित्याचार्य आचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित अवध किशोर त्रिवेदी के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया।कलश यात्रा दामोदर नदी से जल लेकर वापस लौटने पर यज्ञ मंडप में मंडप प्रवेश कराकर कलश पूजन कर स्थापित किया गया।
पंचांग पूजन ,मंडप प्रवेश ,देवी देवताओं का प्रतिष्ठा,अरणी मंथन, अग्नि स्थापना किया गया।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम,जय हनुमान,जय भोलेनाथ,धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो आदि के जयघोष से पुरा वातावरण भक्तिमय माहोल में सराबोर हो गया।कलश यात्रा में कर्माटाँड मुखिया,सुनीता देवी,ब्रह्मदेव हेम्ब्रम,बोढन यादव,गोपाल आर्डी,सत्यनारायण आर्डी,अशोक यादव,महायज्ञ समिति के संरक्षक अशोक आर्डी ,सुरेन यादव,अशोक यादव ,अध्यक्ष शिवजी साहनी,उपाध्यक्ष संजय साहनी, सहायक सचिव जितेंद्र साहनी, कोषाध्यक्ष मंटू कुमार,सहायक कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ,संयोजक राम लखन पंडित,सूरज यादव ,मिटू कुमार,मुरारी साहनी ,विकास साहनी,गोविंद रजक, आदि श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थें।आगामी 22 अप्रैल को पूजन पाठ हवन एवं आरती 23 अप्रैल को हवन पाठ, पूर्णाहुति,ब्राह्मण भोज एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button