
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सड़कों पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी की जा रही है, और दूसरे जिलों और बाहर से आकर रह रहे किरायेदारों का डोर टू डोर सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
खुफिया एजेंसियां संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं
थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ विशेष अभियान चलाकर देर रात तक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी चेकिंग की गई। खुफिया एजेंसियां संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस 15 दिन तक विशेष अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन करेगी
मुरादाबाद में पहले भी संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। अब दिल्ली में ब्लास्ट और फरीदाबाद में विस्फोटक सामान मिलने के बाद से मुरादाबाद में विशेष निगरानी की जा रही है आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के मोबाइल की सीडीआर और ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस 15 दिन तक विशेष अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन करेगी l
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया है व रात 11 बजे तक वाहनों, होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।



