मुरादाबाद
भाजपा द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एकता पदयात्रा निकाली गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के आवाहन पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के के मिश्रा के नेतृत्व में देहात विधानसभा में भारत के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता पदयात्रा निकाली गई
एकता पदयात्रा में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल एवं विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी शामिल रहे ।
एकता पदयात्रा का शुभारंभ मानसरोवर स्कूल नवीन नगर से मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व साथ में महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पदयात्रा नेतृत्वकर्ता के के मिश्रा ने झंडा दिखाकर किया ।
एकता पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा एवं अन्य लोग शामिल रहे साथ ही एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं पंक्तिबद्ध शामिल रहे। सभी ने मिलकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लिया ।
पदयात्रा मानसरोवर स्कूल नवीन नगर से शुभारंभ होकर पीएसी,मधुबनी,किला, स्टेडियम रोड,सेल्स टैक्स चौराहा,24 मीटर रोड,ढाबे वाला मंदिर से होते हुए आर.आर.के स्कूल आशियाना पर संपन्न हुई तदुपरांत स्कूल में एक विशाल सभा आयोजित की गई ।
पदयात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया गया ।
सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया।
पदयात्रा के उपरांत विशाल जनसभा सभा में बोलते हुए मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि कभी जो हमारा देश अलग-अलग रियासतों में बटा था लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उन सभी रियासतों को मिलाकर भारत में जोड़ने का काम किया हमारे देश के गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल को हम नमन करते हैं हम उनकी 150वीं जयंती मना रहे हैं वास्तव में हम सभी को उनसे सीख लेनी चाहिए क्योंकि हम जब किसी की जयंती मनाते हैं हम उन्हें याद करते हैं तो जरूर वह व्यक्ति महान पुरुष रहा होगा उसने राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक कार्य किए होंगे हम उनसे प्रेरणा ले हम आपस में जातियों में बटे है लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है जब देश की बात आती है तब हम सभी एक होते हैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रण है की 2047 तक भारत को हमें विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए हम सभी को स्वदेशी अपनाना चाहिए हमारा धर्म बनता है कि हम सभी मिलकर राष्ट्र के लिए कुछ करें भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता देश की सीमाओं पर देश के सैनिक हमारी रक्षा करते हैं इसी तरह से हमें भी राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहिए ।
महानगर प्रभारी मोहनलाल सैनी ने कहा कि आज जो हम सभी इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं हम सभी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के हित में कार्य किये हम उन्हें नमन करते हैं उन्होंने महान कार्य किये उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने का काम किया उन्होंने कहा भारत अखंड है अखंड रहेगा हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए विकसित देश के रूप में भारत विश्व में अपना नाम स्थापित करेगा ।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के के मिश्रा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की हम 150 वीं जयंती मना रहे हैं उन्होंने भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनकी जयंती को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर हम सभी ने मिलकर देहात विधानसभा में सफल पदयात्रा आयोजित की यह पदयात्रा यात्रा हमें एकता का संकेत देती है आज देश एक सूत्र में बंधा हुआ है भारत की एकता और अखंडता में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान है । जिन्होंने भारत को मजबूती प्रदान की ।
एकता पदयात्रा में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सूर्यप्रकाश पाल, विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता के के मिश्रा,युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा,धर्मेंद्र नाथ मिश्रा,ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह,कार्यक्रम संयोजक हेमराज सैनी, सहसंयोजक नवदीप टंडन, क्षेत्रीय मीडिया सहप्रभारी निमित जयसवाल महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता उपनेता सदन सुरेंद्र विश्नोई ब्लाक,प्रमुख संतोष सिंह,महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप दिनेश शीर्षवाल, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी दिनेश सिसोदिया राहुल शर्मा चंद्र प्रजापति,शम्मी भटनागर,सर्वेश पटेल,सुनीता शर्मा,मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति,विशाल रस्तौगी, सोमपाल प्रजापति,वीरपाल सिंह,संजय कुमार,मनमोहन सैनी,हेमंत चौधरी,मयंक कश्यप, अनुज शर्मा,पिंकू गुप्ता अनूप महरोत्रा,नीरज शर्मा,निर्वेश भटनागर,गुड्डू सैनी,अर्चित गुप्ता,मनीष गुज्जर,आलोक सैनी सुमित अग्रवाल दीक्षांत चौधरी,अश्वनी शर्मा,सौरभ सक्सैना,हरिओम सैनी,सुनील गुप्ता, सुनीता सैनी,पूनम सैनी,विनीता मल्होत्रा,रंजना शर्मा,पार्षद पंकज शर्मा,रुचि चौधरी,शशी किरण,सोनल अग्रवाल,प्रेम प्रजापति,दिनेश गोला,अजय तोमर,विनय राजोरिया,योगेन्द्र रस्तोगी,विशाल अग्रवाल, आशीष सक्सैना,राजपाल,सुनील शर्मा, आदि महानगर,मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, पार्षदगण एवं क्षेत्रवासी सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे।



