गोड्डा

महागामा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

जियाजोरी जंगल के समीप वारदात को दिया गया था अंजाम

 पीड़िता की छीनी गई चांदी की चेन बरामद
 एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। महागामा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और चांदी की चेन छीनने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में गंभीर चिंता का माहौल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक मोहसीन अंसारी के घर से पीड़िता की छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात की है। पाकुड़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर आई हुई थी। बताया गया कि वह उर्जानगर मेला घूमने के बाद अपने दो रिश्तेदारों के साथ वापस मौसी के घर लौट रही थी। दौरान जियाजोरी जंगल के समीप पांच से छह व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के गले से चांदी की चेन भी छीन ली।घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए महागामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में महागामा थाना कांड संख्या 186/26, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 304(2), 115(2), 352 एवं 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई टीम में महागामा और ललमटिया थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं रिजर्व गार्ड को शामिल किया गया। गठित टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्तता के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोहसिन अंसारी के घर की तलाशी ली गई, जहां से पीड़िता की छीनी गई चांदी की चेन बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस प्रेस-विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।
गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी
पुलिस द्वारा दिए गये जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में
मोहसिन अंसारी, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता नूर मोहम्मद अंसारी, निवासी जियाजोरी, थाना महागामा, जिला गोड्डा, मो. जहूर अंसारी, उम्र लगभग 27 वर्ष, पिता साबेद अंसारी, निवासी जियाजोरी, थाना महागामा, जिला गोड्डा, मो. अवाज अंसारी, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता मो. हकानी अंसारी, निवासी जियाजोरी, जाताकोठी, थाना महागामा, जिला गोड्डा, मो. मोतीम अंसारी, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी, निवासी जियाजोरी, थाना महागामा, जिला गोड्डा, मो. परवेज अंसारी, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता जलालुद्दीन अंसारी, निवासी जियाजोरी, थाना महागामा, जिला गोड्डा शामिल हैं।
छीनी गई चांदी की चेन बरामद 
मामले में पुलिस ने पीड़िता से छीनी गई चांदी की चेन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह चेन गिरफ्तार आरोपी मोहसिन अंसारी के घर से बरामद की गई। घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा है छापामारी टीम में शामिल रहे ये पुलिस पदाधिकारी पूरी कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में की गई। छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन सिंह, पु०अ०नि० शशिकांत, बिनय कच्छप, जुगनु महथा, अनुप कुमार साहू, स०अ०नि० उमेश प्रजापति, महाबीर उरांव, निर्मल कुमार पांडेय एवं अशोक कुमार यादव सहित महागामा थाना और ललमटिया थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला नाबालिग के साथ यौन अपराध का यह मामला महिला एवं बाल सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है। ऐसी घटनाओं में त्वरित पुलिस कार्रवाई के साथ पीड़िता की सुरक्षा, सम्मान और गोपनीयता बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है। कानून के तहत नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिए। पुलिस की ओर से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और चांदी की चेन की बरामदगी की जानकारी दी गई है। अब मामले में आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button