मथुरा

हाथ जोड़कर डीएम बोले, आगे पानी भरा है आगे मत जाइए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के विषम परिस्थितियों में भी मथुरा के जिलाधिकारी का सादगी भरा व्यवहार हर बार चर्चा का विषय बन ही जाता है। पिछले दिनों भिखारियों से बातचीत तो अब कालिदह मार्ग पर श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर पानी में न जाने की अपील सोशल मीडिया पर सुर्खियों बंटोर रही हैं। गौरतलब है कि प्रशासनिक जिम्मेदारी अक्सर कड़ाई और आदेशों के साथ जुड़ी होती है लेकिन वृंदावन में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। यमुना नदी के उफान पर आने के बाद जब सड़कों पर पानी भर गया तो जिले के शीर्ष अधिकारी डीएम खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को हाथ जोड़कर समझाया कि आगे पानी भर है। यमुना नदी अपने उफान पर है। किसी प्रकार का हादसा न हो इसलिए सभी प्रयास कर रहे हैं आप भी थोड़ी सी मदद कीजिए और पानी के अंदर से न जाइए। उनका यह रवैया सोशल मीडिया पर भी वायरल है। उनके इस मानवीय अंदाज की तारीफ हो रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जिलाधिकारी का ऐसा व्यवहार सरकार और अधिकारियों में विश्वास बढ़ता है। वहीं कालिदह मार्ग पर कुछ लोगों ने अस्थायी ठिकाने बनाए हुए थे तो उनसे भी कहा कि यहां से खाली कर दो। आश्रय स्थल बने हैं, कुछ दिन वहां रहो। उनकी आवाज में कोई डराने वाला आदेश नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार अभिभावक की चिंता झलक रही थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button