सिंगरौली

नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ने की पहल पर करेंगे कार्य: आयुक्त

"एक दिन,एक घंटा,एक साथ" अभियान में सभी 45 वार्डो की हुई सफाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । स्वच्छता ही सेवा 2025 के नवमे दिन पूरे शहर के 45 वार्डो में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया और प्रत्येक वार्ड के पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने इसकी अगुवाई करते हुए सहभागिता की। जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर परिसर में स्वच्छता श्रमदान करने निगमायुक्त सविता प्रधान,निगमाध्यक्ष देवेश पाण्डेय पहुंचे और नागरिक समूहों के साथ कदम से कदम मिलाकर सफाई अभियान में भाग लिया और स्वच्छता शपथ दिलाया गया। निगमाध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने इंदौर की तर्ज पर नागरिक जुड़ाव और व्यवहार परिवर्तन के सकारात्मक प्रयास करने के लिए संदेश दिया वही निगमायुक्त सविता प्रधान ने मंशा अनुरूप स्वच्छता प्रयासों को व्यवहारिक स्वरूप देने और नागरिक संस्थाओं को स्वच्छता से जोड़ने के प्रयासों को सफलता से जमीनी स्तर पर उतारने पर बल दिया।
शहर के प्रत्येक वार्ड में पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी करते हुए स्वच्छता की सेवा की और अभियान को जनअभियान बनाने का संकल्प लिया –
वार्ड 1 – सीईटीआई बस्ती
वार्ड 2 – शुक्ला मोड़ कैम्प एरिया
वार्ड 3 – फलमंडी एरिया
वार्ड 4 – हनुमान मंदिर अंबेडकर नगर
वार्ड 5- नेहरु नगर
वार्ड 6 – झिन्गुरदा शापिंग सेंटर
वार्ड 7- भूसा मोड़
वार्ड 8 – बस स्टैंड एरिया
वार्ड 9- लायंस क्लब के पास
वार्ड 10- रामलीला मैदान
वार्ड 11 – श्याम सेवा मंडल झिंगुरदह
वार्ड 12 – सिम्पलेक्स बस्ती दुर्गा पंडाल के पास
वार्ड 13- बैगा बस्ती सरकारी स्कूल के पास
वार्ड 14 – गोल मार्केट जयंत शौपिंग सेन्टर
वार्ड 15- राधा कृष्णा मंदिर के पास शंकर मार्केट
वार्ड 16 – लक्ष्मी मार्केट चौराहा
वार्ड 17- जयंत बस स्टैंड
वार्ड 18- इंद्रा मार्केट
वार्ड 19- विश्वकर्मा मंदिर चौराहा
वार्ड 20- निरंकार भवन चौराहा
वार्ड 21 – बनौली चौराहा
वार्ड 22- शिव मंदिर के पास तालाब परिसर
वार्ड 23 – बरम बाबा शिव मंदिर के पास
वार्ड 24- सामुदायिक भवन नवानगर
वार्ड 25- नंदगाँव डीह बाबा के पास सेक्टर 4
वार्ड 26- सामुदायिक भवन दसोती
वार्ड 27 – दुर्गा मंडप अमलोरी
वार्ड 28- कचनी शिव मंदिर के पास
वार्ड 29- जिला सहकारी विपणन संघ कार्यालय बेलौहाँ टोला
वार्ड 30- राजीव चौक ( माजन मोड़ )
वार्ड 31- गायत्री मंदिर के पास
वार्ड 32- इंद्रा चौक
वार्ड 33- हनुमान मंदिर के पास
वार्ड 34 – लेक पार्क शिव मंदिर के पास
वार्ड 35- लेक पार्क
वार्ड 36 – तेलगवां चौराहा
वार्ड 37- मछली टाल
वार्ड 38- पार्षद कार्यालय के पास
वार्ड 39 – डीह बाबा
वार्ड 40 – सब्जी मंडी हॉकर जोन
वार्ड 41 – श्री राम नगर आवासी कॉलोनी जुड़वा पार्क
वार्ड 42- कृषि उपज मंडी
वार्ड 43 – सेटलाइट स्कूल कन्वेयर के पास हरिजन बस्ती
वार्ड 44- शिवमंदिर पचौर
वार्ड 45- ट्रांसपोर्टनगर बजरंगबली मंदिर के पास
अभियान में सभी वार्ड के पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी दी और नागरिकों को स्वच्छता संदेश दिया जिसके लिए सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button