सिंगरौली
निःशुल्क कोचिंग क्लास के पहले दिन बच्चो में दिखा उत्साह
कलेक्टर के पहल पर निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से शासकीय विद्यालय के बच्चो को कराई जायेगी प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा शासकीय विद्यालय के 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को आईआईटी जेईई ,नीट जैसे कॉम्पटेटिव एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों हेतु एनटीपीसी एवं चैतन्य एकेडमी के द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग संचालित करने की एक नई पहला चलाई गई है। जिसके तहत कोचिंग क्लासेंस की सुरूआत हुई। जिसमें कोचिंग हेतु चयनित छात्रो ने पूरी उमंग एवं उत्साह के साथ क्लासेस को अटेड किया। विदित हो कि जिला मुख्यालय मे स्थित उतकृष्ट विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं शासकीय कन्या विद्यालय के कक्षा 11 वी एवं 12 वी में पढ़ने वाले मेधावी छात्रो का चयन कर कोचिंग क्लासेंस के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कराई जानी है। आज कोचिंग क्लासेंस के पहले दिन 11 वी कक्षा के बायो बैच अंतर्गत 50 बच्चो तथा 11 वी मैथ बैच में 45 बच्चो की उपस्थिति रही वही 12 कक्षा के बायो बैच में 45 बच्चो ने तथा मैथ बैच में 42 बच्चो की उपस्थिति रही।
कोचिंग क्लासेस के दौरान छात्रो को कलेक्टर के निर्देशानुसार नस्ता उपलंब्ध कराया गया। साथ कोचिंग क्लास समाप्त होने उपरांत छात्रो से उनका फीडबैक लिया गया जिसमे बच्चो ने निःशुल्क कोचिंग के प्रति अपना उत्साह दिखाया। छात्रो ने कहा कि कोचिग क्लास के माध्यम से हम अपने रूचि अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर सकेगे। इन क्लासेस से हमारे पाठ्क्रम संबंधित प्रश्नो का भी सरलता से उत्तर मिल सकेगा।



