राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में नीतीश के बिना भी सरकार बना सकती है भाजपा

समझें नतीजों के बाद का पूरा गणित

नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान में एनडीए को भारी बढ़त मिलती हुई दिख रही है। ऐसे में अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो भाजपा बिहार में अपने दम पर सरकार बना सकेगी। उसके नीतीश कुमार की भी आवश्यकता नहीं होगी। बिहार में बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए 122 सीट की जरूरत होती है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जबरदस्त बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। अगर नतीजों में भी इसी तरह के आंकड़े निकलकर सामने आते हैं, तो राज्य में पहली बार एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद(यू) के बिना भी सरकार बना सकेगी।
राज्य की 243 विधानसभा सीट पर दो चरणों में मतदान हुआ था। छह नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था। किसी भी दल को बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए 122 सीट की जरूरत होती है। रुझानों में एनडीए 208 सीट पर आगे है। इसमें भाजपा 95, जदयू 84, लोजपा (आर) 19, रालोमो 2 और हम तीन सीट पर आगे है।
इससे साफ है कि इस बार एनडीए गठबंधन अपनी सरकार बना सकता है। अब सवाल उठता है कि क्या भाजपा बिना नीतीश कुमार के सत्ता पर काबिज हो सकती है। अगर हो सकती है तो कैसे? आइए अब इन आंकड़ों को समझते हैं।
कैसे अपने दम पर सरकार बना सकती है भाजपा?
दरअसल, बिहार की सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने के लिए कम से कम 122 विधायक चाहिए। खबर लिखे जाने तक भाजपा 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, रालोमो दो और हम तीन सीट पर आगे है। कुल मिलाकर अब आंकड़ा 100 का हो गया। चिराग पासवान की लोजपा (आर) भी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में अगर चिराग की पार्टी तीन सीटें और जीत जाती है, तो कुल 122 सीटों के साथ भाजपा बिना नीतीश कुमार के अपनी सरकार बना सकती है। फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, कल्याणपुर सीट पर जदयू के माहेश्वर हजारी और अलौली सीट पर राम चंद्र ने जीत दर्ज कर ली है।
दूसरी ओर महागठबंधन की बात करें तो रुझानों में वह मात्र 28 सीट पर ही आगे है। इसमें राजद 24 सीट, कांग्रेस दो, वामदल दो, वीआईपी शून्य, आईआईपी शून्य पर आगे है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम छह सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य एक पर आगे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button