बाराबंकी

लाइन में लगे रहने के बाद गैस न मिलने पर नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर एजेंसी मालिक के प्रति रोष व्यक्त किया है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। महादेवा-सूरतगंज मार्ग स्थित अमराईगांव भुंड पर दीपक सिंह की भारत गैस एजेंसी संचालित है। गुरूवार की भोर से लाइन में खड़े राम विजय, राजू कुमार, ब्रजेश कुमार, संजय सिंह, देवराज, प्रेमचंद्र, कौशल सहित सैकड़ों उपभोक्ताओं का आक्रोश उस वक्त टूटा जब दोपहर बाद उन्हें सिलेंडर वाहन के नहीं आने की जानकारी हुई।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सूरतगंज-महादेवा मार्ग जामकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है, कि एजेंसी मालिक की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। अक्सर वाहन न आने के बहाने बता वापस कर दिया जाता है। सड़क पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को अधिकारियों से वार्ता कर शुक्रवार को गैस दिलाए जाने की बात कहकर पुलिस ने शांत कराया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए, और यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ। एजेंसी मालिक का कहना है, कि आपूर्ति नहीं होने के चलते दिक्कतें हुई है। सिलेंडर आते ही वितरण करवाकर स्थिति सही करने का प्रयास किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button