राजस्थान

2 दिन रोडवेज बस महिलाओं के लिए मुफ्त सरकार का तौहफा़

किराया बढ़ा कर जनता की जेब पर भार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा /जयपुर : राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. जिसमें कहा गया है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर दो दिन बस सेवा महिलाओं के लिए मुफ्त होगी. यह मुफ्त सेवा 9 अगस्त और 10 अगस्त को लागू होगी.
दूसरी ओर किराया बढ़ जनता पर की जेब पर भार बढ़ा दिया है बस में प्रति किलोमीटर कितना बढ़ा किराया
नई दरों के मुताबिक, रोडवेज बस के यात्रियों को प्रत्येक किलोमीटर के लिए नई दरों से टिकट का भुगतान करना होगा. सभी श्रेणियों में 10-20 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. यहां देख लें सारी दरें क्या है.
साधारण बस- 10 पैसे प्रति किलोमीटरएक्सप्रेस-मेल  बस- 10 पैसे प्रति किलोमीटरसेमी डिलक्स- 12 पैसे प्रति किलोमीटरडीलक्स (नॉन एसी)- 15 पैसे प्रति किलोमीटरवातानुकूलित (AC)– 15 पैसे प्रति किलोमीटरसुपर लग्जरी एसी बस- 20 पैसे प्रति किलोमीटर
वहीं अच्छी बात यह है कि बस के किराए में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन अतिरिक्त चार्ज की दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है. यानी यात्रियों को अतिरिक्त चार्ज पहले ही की तरह लगेगा. वहीं यह भी बताया गया है कि यह दरें राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही लागू होंगे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button