ललितपुर
विश्व विरासत सप्ताह का हुआ समापन
धरोहरों व पर्यटन स्थलों को विकसित करने की आवश्यकता : राज्यमंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विश्व विरासत सप्ताह अंतिम दिन क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी, इंटेक ललितपुर चैप्टर, बुन्देलखण्ड हेरिटेज सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कॉलेज में राज्य मंत्री मनोहर लाल, पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण ने समापन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सारे विश्व में हमारे देश में सर्वाधिक धरोहर एवं पर्यटन स्थल मौजूद है। जिनके संरक्षण एवं विकसित किये जाने की नितांत आवश्यकता है, जिससे विदेशी पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में हमारे देश आ सकें और देश का पर्यटन उद्योग और अधिक विकसित हो सकें। पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हमारे जनपद में प्रदेश के सबसे अधिक धरोहर मौजूद है, जो सारे विश्व के सेलानियो को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। अध्यक्षता करते हुए संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि हम विरासत सप्ताह में अपनी अमूल्य विरासत और पर्यटन को संजोने एवं विकसित करने का संकल्प लें। इंटेक एवं हम सभी के मिले- जुले प्रयास से ललितपुर एक दिन पर्यटन का हब बनेगा, यहां प्रचुर मात्रा में युवाओं को रोजगार मिलेगा। बुन्देलखण्ड हेरिटेज सोसाइटी अध्यक्ष डा.एस.के. दुबे ने कहा कि हमारे धरोहर के सुरक्षित रहने से उनके अवलोकन के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों के माध्यम से भारत की संस्कृति का प्रचार विश्व स्तर पर होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित किये जाने हेतु शासन पूरी तरह सजग है और इनके विकास हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी झाँसी मंडल डा.राजीव त्रिवेदी ने विभाग द्वारा पुरातत्व स्थलों के विकास की योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की। विरासत अभिरुचि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम प्रदीप यादव, द्वितीय प्रवेन्द्र कुशवाहा एवं तृतीय स्थान दीपेन्द्र सिंह रहे। इस दौरान डा.महेश झा, डा.सूफिया, डा.विनोद यादव, डा.रामलाल रैकवार, असि. प्रो.भजनलाल साहू, असि. प्रो. रामलखन यादव, असि. प्रो. सतीश साहू, असि. प्रो. सेजल पाराशर, असि. प्रो. रानू सिंह, असि. प्रो. प्रसन्न विश्वकर्मा, असि. प्रो. साहिबा, असि. प्रो. शीबा, असि. प्रो. रमाकांत सिंह, असि. प्रो. राहुल विश्वकर्मा सहित पुरात्तव विभाग के रमेश श्रीवास, महेंद्र कुमार, अभिषेक परिहार, रामचरण कुशवाहा, संजू, अरविन्द कुमार, साकेत जैन, विनोद कुमार एवं अमन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।