शामली

दुल्हन बनी न्यायधीश सलोनी को आँखें के पर्यावरण रक्षकों ने भेट किया है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली : नगर स्थित एम०एस० फार्म में दुल्हन बनी न्यायधीश सलोनी देशवाल, सुपुत्री सतेन्द्र कुमार देशवाल निवासी- कसेरवा कलां शामली को आँखें के पर्यावरण रक्षक समाजसेवी आर०आर०डी०उपाध्याय, जेलर अंशु मलिक, विनय कुमार आर्य, रविकुमार एडवोकेट, युवराज सूर्या ने विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार अभियान के तहत पौधा भेट कर शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाजिक संस्था आँखें के डायरेक्टर समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा पेड़-पौधों का रोपण मात्र औपचारिकता नहीं मानवता को समर्पित ईश्वरीय कार्य है। पेड़-पौधें पृथ्वी का आभूषण होने साथ हमें जीवन देने वाली जीवन दायनी ऑक्सीजन सहित मूल्यवान ओषधि व अन्य वस्तुयें प्रदान करते है। इसीलिए हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करते हुए निरंतर पौधा रोपण करे। जेलर अंशु मलिक ने कहा प्रदूषित पर्यावरण दुनियाँ के लिए गम्भीर समस्या है। जिसका एक मात्र समाधान प्रकृति व पर्यावरण के प्रति जागरूकता है।
इस अवसर पर सीमा देवी सुनीता देवी, ओमकोर, योगेश देवी, अवि, आशु, मनीष कुमार पुनिया, संजय मलिक, प्रभात, भानू, अरूण दूहुण, राकेश, रामकुमार, चेतराम सिंह पुनिया, सतेन्द्र कुमार देशवाल, सुभाष, ध्रुव, जयपाल देशवाल, सहदेव, जितेन्द्र, अजय, अंकुर, विनित, अजय, अजीत आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button