खैरथल

खैरथल :प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल में आनन्दनगर  स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की टॉपर छात्राओं के सम्मान में एक भव्य रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल की मेधावी छात्राओं भाविका, ऋषि, चरणजीत, अमनप्रीत, पृथ्वी कौर को रैली के रूप में सम्मानपूर्वक घुमाया गया, जिसमें स्टाफ, अभिभावक और अन्य विद्यार्थी शामिल हुए।
 रैली के दौरान मार्ग में छात्राओं का फूल-
मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्राचार्या अनीता कुमारी ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना है।स्कूल प्रशासन ने सफल छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौकें पर शिक्षकगण प्रमोद चौधरी, ममता यादव, पूनम खत्री, अशोक लालवानी, हरेंद्र चौधरी, सुरेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button