बालाघाट

208 कोबरा वाहिनी ने गर्व और सैन्य सम्मान के साथ मनाया के0 रि० पु० बल० का 88वां स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : 27 जुलाई 2026 को 208 कोबरा वाहिनी ने के० रि० पु० बल0 का 88वां स्थापना दिवस अत्यंत गर्व, हर्षोल्लास और सैन्य परंपराओं के साथ मनाया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि कमांडेंट श्री शशि भूषण सिंह बिष्ट द्वारा क्वार्टर गार्ड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी और निरीक्षण के साथ हुई। इस गौरवशाली अवसर पर शहीद स्मारक पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद कमांडेंट महोदय ने सैनिक सम्मेलन में कार्मिकों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया तथा देश के लिए सेवा कर रहे बहादुर सेनिकों को उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और बेमिसाल सेवा भाव के लिये लिये कमांडेंट श्री शशि भूषण सिंह बिष्ट द्वारा पदक और DG डिस्क देकर सम्मानित किया गया। दिन के कार्यक्रम में जवानों के बीच खेल भावना से ओतप्रोत एक रोमांचक वॉलीबॉल मैच खेला गया तथा परिसर के बच्चों के लिये पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें परिसर में उपस्तिथ सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात सभी विजेताओ को कमांडेंट श्री शशि भूषण सिंह बिष्ट द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंततः इस सफल समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में एक पारंपरिक सामूहिक भोज (बड़ा खाना) के साथ संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button