पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से कांग्रेस नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन और विकास पर हुई चर्चा
Congress leaders pay a courtesy call on former minister Alamgir Alam; discussions held on organizational matters and development.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखण्ड अन्तर्गत इस्लामपुर गांव स्थित पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी आवासीय कार्यालय में पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पाकुड़ जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, मुखिया मो. अबू ताहिर शेख, मुजीबुर रहमान, मुखिया प्रतिनिधि सेलिम हुसैन, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी देबू विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



