गोड्डा

भरतीडीह पंचायत सचिवालय के बंद कमरों का ताला 3 अगस्त को खुलेगा

दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। भरतीडीह पंचायत सचिवालय के आठ कमरों में लगे ताले को खुलवाने के लिए प्रशासन ने 3 अगस्त 2026 को कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अनुमंडल कार्यालय, गोड्डा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पंचायत मुखिया से कई बार चाबी उपलब्ध कराने का निर्देश एवं संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15वें वित्त आयोग, गोड्डा के कनीय अभियंता करण भारद्वाज को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही आवश्यक पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। प्रशासन ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button