हजारीबाग

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना में रोजगार को लेकर दिया सांकेतिक धरना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग जिले के केरेडारी में संचालित एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना से जुड़े विस्थापित प्रभावित बेरोजगार युवाओं ने माइंस परिसर में मंगलवार को धरना दिया। इस दौरान विस्थापित प्रभावित क्षेत्र कंडाबेर बरियातू और बेलतू पंचायत के युवाओं ने नॉर्थ वेस्ट परिसर में जाकर कम्पनी प्रबंधन से रोजगार की मांग पर ढुल मूल रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान युवाओं ने माइंस प्रबंधन को मौखिक रूप से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रोजगार की मांग पर एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन और एमडीओ त्रिवेणी सैनिक के कर्मी लगभग एक वर्ष से टाल मटोल कर रहे हैं और अन्य राज्यों के लोगों को रोजगार दे रही है! जबकि झारखंड सरकार से स्थानीय विस्थापित प्रभावित लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार देने की बात कही जाती है! एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन और एमडीओ त्रिवेणी सैनिक स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रख कर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का उल्लंघन कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button