बुलंदशहर

भोले नाथ का भंडारा सम्पन्न 

सैकड़ों लोगों ने किया बाबा का प्रसाद ग्रहण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर सेवा मंडल बुलंदशहर के सदस्य पवन अग्रवाल के धमैडा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर रविवार को सावन माह का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया।
प्रेम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के पश्चात आरती उतार भोग लगाकर प्रसाद वितरण शुरू किया गया। सैकड़ों लोगों ने हलवा पूरी सब्जी का श्रृद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में युगल गोस्वामी संजय गोयल पवन गोयल कृष्ण गोपाल सुनील बंसल आदि ने सहयोग किया। प्रेम सेवा मंडल की टीम ने भंडारे के आयोजक महाकाल बाबा के परमभक्त पवन अग्रवाल को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button