बरेली

मानव सेवा क्लब ने कर्मशील 40 वरिष्ठ नागरिकों का किया अभिनंदन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह में 40 कर्मशील वरिष्ठजनों को स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में वनमंत्री डा. अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. आरपी सिंह रहे। सम्मानित होने वालों में इं. केबी अग्रवाल, इं. एएल गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा, वाईसी सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्मदेव शर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया, राजेश प्रकाश, सत्येन्द्र सक्सेना, डा. अतुल वर्मा सहित 40 लोग शामिल रहे।
सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि डा. अरुण कुमार, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, सीएस अंकित अग्रवाल और अजय कुमार ने प्रदान किए।
रोटरी भवन में समारोह का प्रारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार सीएस अंकित अग्रवाल और निधि अग्रवाल ने व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button