साहेबगंज
गैर सरकारी निदेशक बनने पर गणेश तिवारी व महेंद्र पोद्दार को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज। भारत सरकार के कृषि बीमा कंपनी के गैर सरकारी निदेशक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कॉर्पोरेशन के गैर सरकारी निदेशक महेंद्र पोद्दार को नियुक्त होने पर रविवार को अमख पंचायत भवन बड़ी धर्मशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणेश तिवारी व महेंद्र पोद्दार को राजमहल पूर्व विधायक अनंत ओझा,भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामानंद साह सहित भाजपा,भाजयुमो कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।वही गणेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र में साहिबगंज जिला को सम्मान दिया है,2014में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी, उससे पहले साहिबगंज का विकास नहीं हुआ था,2014से अब तक साहिबगंज सहित देश भर में रेल,कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। हमसब साहिबगंज के विकास के लिए रेल आंदोलन सहित कई आंदोलन किए है,2014के बाद रेल क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।रेल दोहरीकरण,विद्युतीकरण,राजधानी एक्सप्रेस ठहराव सहित कई ट्रेन मिली,भारत सरकार ने हमको जो दायित्व दिया है उसपर खरा उतरूंगा भारत कृषि प्रधान देश है,साहिबगंज गंगा किनारे ओर पहाड़ के बीच बसा है। किसानों को हम सम्मान देंगे,जिला सहित प्रदेश के किसानों का फसल बीमा जो लंबित है उसको दिलाने का कार्य करेंगे।जिला में दियारा क्षेत्र के किसानों का सर्वे नहीं हुआ है, तो प्लॉट नंबर नहीं दर्शा पा रहे है,किसानों के इस समस्या को केंद्र सरकार के पास रखकर समस्या का समाधान करेंगे,किसानों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।किसान की बाते ओर समस्याओं को केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखूंगा और जिला ओर प्रदेश के किसानों का समस्याओं को समाप्त करूंगा।वही महेंद्र पोद्दार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी दायित्व दिया गया है उसपर खरा उतरूंगा। दिव्यांगजनों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा,वही पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते जो मन में भाव ओर अनुभव है वो देश हित के लिए व्यापक बने,देश हित में कार्य आए।किसानों ओर आम जन का समस्या को दूर करे। भारत में मोदी की सरकार है, कार्यकर्ता अगर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है तो पीएम मोदी ओर केंद्रीय नेतृत्व का नजर हर एक कार्यकर्ता के सामाजिक कार्यों पर भी है।मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामानंद साह ने किया। मौके पर प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल,प्रो कमल महावर,कुमारी गरिमा,अनंत सिन्हा, अमित पांडे,प्रमोद पांडे,कालिदास पाठक,सुनील भरतीया, राजेंद्र पोद्दार,सज्जन पोद्दार,डोली शर्मा,चांदनी देवी,सरिता देवी,अन्नू कुमारी,श्वेता श्रीवास्तव,सिंधु पांडे,अनंत सिन्हा, केशव तंबाकूवाला,भूलन दुबे,मंडल मुर्मू,चंद्रभान शर्मा, विनोद चौधरी,सलखु सोरेन,गौतम पंडित,शिवम शर्मा, जयप्रकाश सिन्हा,संजय पटेल,सिकंदर पोद्दार,मनोज यादव, अनुराग राहुल,सुनील सिंह,प्रकाश कुमार पंडित,प्रमोद झा, रविन्द्र दास,विक्रम दास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



