बुलंदशहर

बनेल गांव के निवासी प्रदीप शर्मा की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत गुड्डू पंडित ने रात में ही कराया पोस्टमार्टम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेल में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गांव निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की पल्ला झाल नहर में डूबने से असमय और दर्दनाक मृत्यु हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया ​पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, को जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरन्त संज्ञान लिया उनके सख्त निर्देश और आदेशानुसार टीम गुड्डू पंडित के सदस्य बिना कोई देर किए जिला अस्पताल पहुंचे टीम ने परिजनों के साथ खड़े होकर शासन-प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त की और रात्रि में ही पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सम्पन्न कराई ताकि पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की प्रशासनिक ढील या परेशानी का सामना न करना पड़े ​इस दुखद घड़ी में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, और उनकी पूरी टीम ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है टीम के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में उच्च स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख व वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button