साहेबगंज
सदर प्रखंड के बड़ी कोदरजन्ना में बिजली मीटर का GPS सर्वे
पोल-ट्रांसफार्मर और वेपर लाइट की भी हुई मैपिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ी कोदरजन्ना गांव में रविवार को बिजली उपभोक्ताओं के मीटर का व्यापक सर्वेक्षण और मैपिंग का कार्य किया गया।प्राइवेट कंपनी की टीम द्वारा GPS मैप के माध्यम से सभी बिजली उपभोक्ताओं के मीटर नंबर,कंपनी और उसकी स्थिति की मैपिंग की गई,साथ ही यह भी देखा गया कि बिजली मीटर चालू है या बंद है।टीम ने इसके अलावा गांव में लगे बिजली पोल,ट्रांसफार्मर की संख्या के साथ उनकी दूरी का भी आकलन किया,साथ ही पोल पर लगे वेपर लाइटों की संख्या की भी गिनती की गई।इस कार्य में प्राइवेट कंपनी की सात सदस्यीय टीम को कार्य करते हुए देखा गया।टीम ने बताया कि इस सर्वे कार्य की सूचना कंपनी द्वारा बिजली विभाग को पहले ही दे दी गई है।



